नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में आनंदीबेन पटेल के स्थान पर मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।
सोमनाथ मंदिर के दर्शन के साथ गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार की शुरूआत करने वाले केजारीवाल ने लोगों से कहा कि वे गुंडों और भ्रष्टाचारियों से मुक्ति पाएं। सोमनाथ शहर के बाहरी इलाके में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए आप संयोजक ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर निशाना साधा।
उन्होंने प्रदेश की BJP सरकार पर गुजरात की जनता से मिलने-जुलने से रोकने का आरोप लगाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं यहां अपने परिवार के साथ सिर्फ दर्शन के लिए आया हूं और जो मुझसे मिलने आएंगे उनसे मिलूंगा। मुझे गुजरात के सूरत में रविवार को व्यापारियों से बातचीत करनी थी लेकिन आनंदीबेन सरकार यह सुनिश्चित कर चुकी है कि ऐसा नहीं हो पाए।"

- 1
- 2