
Kejriwal visits Somnath Temple in Gujarat with his wife.

केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा, "उन्होंने सूरत में इस कार्यक्रम के रद्द कराने के लिए आयोजकों से संपर्क किया और कार्यक्रम के लिए जिस सभागार को बुक किया गया था उसे भी रद्द करा दिया। क्या लोकतंत्र में कोई दूसरे राज्य के लोगों से नहीं मिल सकता? केजरीवाल ने मंदिर जाने से पहले संवाददाताओं से यह बात कही।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके परिवार के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास भी परिवार सहित दर्शन के लिए अरब सागर के तट पर स्थित सोमनाथ मंदिर आए। वह राजकोट हवाईअड्डे पर उतरे और गुजरात के आप संयोजक कानू कलसारिया के साथ पहुंचे।
मंदिर से निकलने के बाद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने 'दुष्ट शक्तियों' से लड़ने के लिए ईश्वर से शक्ति मांगी है।