1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'भाजपा, आरएसएस ने भारत माता की पीठ में छुरा घोंपा'

'भाजपा, आरएसएस ने भारत माता की पीठ में छुरा घोंपा'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2016 01:00 pm IST,  Updated : Apr 05, 2016 01:00 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) को देश में कदम रखने की इजाजत देकर भारत माता की पीठ में छुरा घोंपा है।

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) को देश में कदम रखने की इजाजत देकर भारत माता की पीठ में छुरा घोंपा है। केजरीवाल ने एक ट्वीट में हिंदी में लिखा, "भाजपा/आरएसएस भले भारत माता की जय बोलते रहते हैं, लेकिन उन्होंने आईएसआई को भारत में आमंत्रित कर भारत माता की पीठ में छुरा घोंपा है।"

केंद्र की भाजपा सरकार ने आईएसआई अधिकारियों की मौजूदगी वाली पाकिस्तान की संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) को भारत आकर पठानकोट आतंकवादी हमले की जांच करने की इजाजत दी थी। यह टीम पिछले माह भारत आई थी। उल्लेखनीय है कि पंजाब के पठानकोट स्थित भारतीय वायुसेना के हवाईअड्डे पर जनवरी में आतंकवादी हमला हुआ था। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेआईटी जांच के बाद इस नतीजे पर पहुंची है कि पठानकोट आतंकवादी हमले को भारत ने ही अंजाम दिया और उसने ऐसा 'पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार' करने के लिए किया।

केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "यह बहुत ही शर्मनाक है। यह पहली है, जब किसी प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के सामने अपने देश का अपमान किया है।" केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) पाकिस्तान की जेआईटी को भारत में दाखिल होने देने के विरोध में प्रदर्शन करती आ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।