1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP के सभी दलित सांसदों को इस्तीफा देना चाहिए: केजरीवाल

BJP के सभी दलित सांसदों को इस्तीफा देना चाहिए: केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Jul 31, 2016 11:32 am IST,  Updated : Jul 31, 2016 11:32 am IST

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी दलित सांसदों को 'भाजपा के गुंड़ों' द्वारा दलित समुदाय पर हमले के विरोध में इस्तीफा देना चाहिए।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी दलित सांसदों को 'भाजपा के गुंड़ों' द्वारा दलित समुदाय पर हमले के विरोध में इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा, "उदित जी और भाजपा के सभी दलित सांसदों को देशभर में भाजपा के गुंड़ों द्वारा दलितों पर हो रहे हमलों के विरोध में इस्तीफा देना चाहिए।"

केजरीवाल की यह टिप्पणी भाजपा के सांसद उदित राज के शनिवार को दिए बयान के मद्देनजर आई है, जिसमें उदित राज ने कहा था कि इन 'तथाकथित रक्षकों' की वजह से हिंदुत्व खतरे में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत