1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली बिजली उपभोक्ताओं के लिए केजरीवाल की नई छूट योजना

दिल्ली बिजली उपभोक्ताओं के लिए केजरीवाल की नई छूट योजना

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2015 10:58 am IST,  Updated : Aug 29, 2015 11:00 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार रविवार को बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बार की छूट योजना शुरू करेगी। इस छूट योजना के तहत बिजली चोरी, कथित बढ़े हुए बिजली बिल, दुरुपयोग चार्ज एवं अन्य समस्याओं संबंधित

दिल्ली बिजली...- India TV Hindi
दिल्ली बिजली उपभोक्ताओं के लिए केजरीवाल की नई छूट योजना

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार रविवार को बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बार की छूट योजना शुरू करेगी। इस छूट योजना के तहत बिजली चोरी, कथित बढ़े हुए बिजली बिल, दुरुपयोग चार्ज एवं अन्य समस्याओं संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

आगामी 30 सितंबर तक मान्य इस योजना को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूर्वी विनोद नगर के बद्रीनाथ पार्क में शुरू करेंगे। यह इलाका उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के अंतर्गत आता है ।

इस योजना के तहत जेजे क्लास्टर के उपभोक्ताओं से उस काल के लिए जिस समय उन्होंने बिजली का बकाया राशि भुगतान नहीं किया, उसके लिए केवल 250 रुपये महीने चार्ज किया जाएगा तथा इस बकाया राशि को वे छह से अधिक किश्तों में भुगतान कर सकते हैं।

सरकार ने कहा है कि ऐसे उपभोक्ताओं पर देर से भुगतान करने का जो अतिरिक्त चार्ज लगाया जाता है, वह उनके नहीं लिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।