नई दिल्ली: रमज़ान के पवित्र मौक़े पर दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल आज इफ्तार पार्टी देंगे। उन्होंने खास तौर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को न्यौता दिया है, लेकिन वो इसमें खुद ना आकर अपने दो प्रतिनिधियों को भेज रही हैं। अरविन्द केजरीवाल ने उपराज्यपाल नजीब जंग को भी इफ्तार पार्टी का न्यौता दिया है।
सोनिया की इफ़्तार पार्टी में नहीं आएंगे लालू
दिल्ली में 13 तारीख को होने वाली सोनिया की इफ्तार पार्टी पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। सोनिया गांधी की इफ्तार पार्टी में लालू की गैर मौजूदगी की चर्चा जोरों पर हैं। जिस दिन सोनिया इफ्तार पार्टी दे रही हैं उसी दिन लालू भी पार्टी देंगे बावजूद इसके लालू का कहना है कि नीतीश को वो ही सोनिया की इफ्तार पार्टी में भेज रहे हैं। उधर, इस बार नीतीश की इफ्तार पार्टी में लालू यादव समेत RJD के कई नेता इस पार्टी में शामिल हुए।
आज होने वाली पासवान की इफ्तार पार्टी में सुशील मोदी और जीतन राम मांझी शामिल होंगे।