1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली BJP में शामिल

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली BJP में शामिल

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 18, 2017 06:07 pm IST,  Updated : Apr 18, 2017 06:07 pm IST

कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली आज भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी खत्म हो रही है। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हो गए। लवली और मलिक

arvinder singh lovely- India TV Hindi
arvinder singh lovely

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली आज भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी खत्म हो रही है। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हो गए। लवली और मलिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली सरकार में प्रमुख मंत्रियों में शामिल रहे लवली ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुए हैं जब एक सप्ताह बाद ही दिल्ली में एमसीडी चुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें

लवली ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी खत्म हो गई है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के वालिया द्वारा एमसीडी चुनाव में टिकट बेचे जाने के आरोप के विषय को उठाया।

उन्होंने कहा कि किसी ने इन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस के कई नेताओं का पिछले दो वर्षो से दम घुट रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत