1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा- 'दूसरे जाकिर नाइक बन रहे हैं असदुद्दीन ओवैसी'

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा- 'दूसरे जाकिर नाइक बन रहे हैं असदुद्दीन ओवैसी'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2019 05:26 pm IST,  Updated : Nov 16, 2019 05:47 pm IST

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी दूसरे जाकिर नाइक बन रहे हैं और अगर वे जरूरत से ज्यादा बोलते हैं तो इस देश में कानून-व्यवस्था भी है ।

Owaisi and Babul Supriyo- India TV Hindi
Owaisi and Babul Supriyo

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी दूसरे जाकिर नाइक बन रहे हैं और अगर वे जरूरत से ज्यादा बोलते हैं तो इस देश में कानून-व्यवस्था भी है । बाबुल सुप्रियो ने एआईएमआईएम नेता ओवैसी के बयानों के संदर्भ में ये बातें कही। ओवैसी अक्सर अपने विवादास्पद बयान देकर सुर्खिया बटोरते रहते हैं।

कल उन्होंने ट्वीट कर लिखा-मुझे मेरी मस्जिद वापस चाहिए। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी उनके बयान विवादास्पद रहे हैं। 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या पर फैसला सुनाए जाने के बाद ओवैसी ने कहा था कि न्यायालय से चूक हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन हमें खैरात में नहीं चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत