1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. देवेन्द्र फडणवीस के इस्तीफे पर CM गहलोत बोले- सत्यमेव जयते

देवेन्द्र फडणवीस के इस्तीफे पर CM गहलोत बोले- सत्यमेव जयते

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2019 06:39 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 06:39 pm IST

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने को सत्य की जीत बताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि संविधान दिवस पर लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत हुई है।

Ashok Gehlot- India TV Hindi
Ashok Gehlot

जयपुर: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने को सत्य की जीत बताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि संविधान दिवस पर लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत हुई है। गहलोत ने इस घटनाक्रम को लेकर फेसबुक पर लिखा है, '‘विजय अंततः सत्य की ही होती है। आज संविधान दिवस के मुबारक मौके पर लोकतान्त्रिक मूल्यों की विजय हुई है और महाराष्ट्र की जनता को न्याय मिला है।'’

गहलोत ने लिखा है, '‘संविधान दिवस पर यह घटना इतिहास में दर्ज हो गई है, संविधान की जीत हुई है और भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। भाजपा ने सत्ता के लिए सारे नियमों को धत्ता बताया और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को तोड़ा मरोड़ा। सत्तारूढ़ पार्टी की अलोकतांत्रिक, अनैतिक कार्रवाई की हार हुई है।’'

उन्होंने कहा, ‘‘यह उन सभी के लिए सबक है जो लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़-मरोड़ कर अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत