1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विस चुनाव: बंगाल में दीदी और तमिलनाडु में चला अम्मा का जादू!

विस चुनाव: बंगाल में दीदी और तमिलनाडु में चला अम्मा का जादू!

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2016 09:15 am IST,  Updated : May 19, 2016 10:07 am IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए मतगणना आज राज्य भर के करीब 90 केंद्रों पर शुरू हो गई। राज्य में 394 मतगणना कक्षों में मतों की गिनती के लिए राज्य एवं केंद्र

jayalalitha and mamta banerjee- India TV Hindi
jayalalitha and mamta banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए मतगणना आज राज्य भर के करीब 90 केंद्रों पर शुरू हो गई। राज्य में 394 मतगणना कक्षों में मतों की गिनती के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार के 20000 कर्मियों की टीम को तैनात किया गया है। यहां ममता बनर्जी की सरकार दोबारा बनने के उम्मीद है। रुझानों के मुताबिक ममता सरकार को बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

इन चुनावों में 198 महिलाओं समेत 1961 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होना है। इन चुनावों में वामदल और कांग्रेस सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती पेश कर रही हैं। सारदा चिट फंड घोटाला और नारद स्टिंग ऑपरेशन के कारण बैकफुट पर आने के बावजूद चुनाव बाद के कई सर्वेक्षणों में ममता बनर्जी की सत्ता में वापसी का अनुमान जताया गया है।

तमिलनाडु में अम्मा आगे

तमिलनाडु विधानसभा की 232 सीटों के लिए 16 मई को डाले गए मतों की गणना आज सुबह से शुरू हो गई है। इस मतगणना के जरिए मुख्यमंत्री जे जयललिता और द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि समेत 3700 से ज्यादा उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है। यहा शुरुआती रुझानों के मुताबिक जयललिता आगे चल रही है। जयललिता को मतदाता दूसरी बार 5 साल के लिए सत्ता सौंप सकते हैं।

जयललिता और करूणानिधि के अलावा चुनावी मैदान में मुख्यमंत्री पद के दो अन्य दावेदार भी हैं। इनमें से एक डीएमडीके-पीडब्ल्यूएफ-टीएमसी के गठबंधन के उम्मीदवार और अभिनेता से नेता बने विजयकांत और दूसरे पीएमके के अंबुमणि रामदास हैं।

मतगणना राज्य के 68 केंद्रों में चल रही है और इस काम में कुल 13 हजार कर्मियों को लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।