1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जब संसद भवन आईं और छा गईं रेखा, देखें वायरल फोटो

जब संसद भवन आईं और छा गईं रेखा, देखें वायरल फोटो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 07, 2017 02:43 pm IST,  Updated : Aug 07, 2017 02:43 pm IST

रेखा 2012 में कांग्रेस की ओर से नामित सदस्य थीं। लेकिन खास बात यह कि इंटरनेट पर जो तस्वीर वायरल हुई है, उसमें रेखा वोट डालने जाते हुए दिख रही हैं और सारे नेता उन्हें गौर से देख रहे हैं। मजेदार यह कि सबके चेहरे रेखा की ओर थे और वे बहुत ही मधुरता के सा

Rekha-Rajya-Sabha- India TV Hindi
Rekha-Rajya-Sabha

नई दिल्ली: बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रेखा की यह तस्वीर संसद भवन की है। शनिवार को रेखा ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में वोट डाला था। उसी दौरान संसद भवन में उनकी यह तस्वीर ली गई थी। रेखा वोट देने के लिए क्रीम कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थीं, आंखों पर चश्मा था और चेहरे पर वही भीनी-सी मुस्कान।

रेखा 2012 में कांग्रेस की ओर से नामित सदस्य थीं। लेकिन खास बात यह कि इंटरनेट पर जो तस्वीर वायरल हुई है, उसमें रेखा वोट डालने जाते हुए दिख रही हैं और सारे नेता उन्हें गौर से देख रहे हैं। मजेदार यह कि सबके चेहरे रेखा की ओर थे और वे बहुत ही मधुरता के साथ उन्हें देख रहे थे। उसके बाद यह फोटो मजेदार कैप्शन्स के साथ ट्विटर पर वायरल हुई।

rekha
rekha

बता दें कि हाल ही में, सपा नेता नरेश अग्रवाल ने रेखा और सचिन दोनों पर राज्यसभा की कार्यवाहियों में हिस्सा न लेने पर सवाल उठाया था और कहा था कि अगर उनकी इसमें रुचि नहीं है तो उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। इसके बाद गुरुवार को ही सचिन ने राज्यसभा पहुंचकर कार्यवाही में हिस्सा लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत