1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेडी ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया, नवीन पटनायक ने किया ऐलान

बीजेडी ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया, नवीन पटनायक ने किया ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2019 05:39 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 06:40 pm IST

उड़ीसा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पीएम मोदी के एक देश एक चुनाव का समर्थन किया है।

BJD is supporting the idea of One Nation, One Election: Naveen Patnaik- India TV Hindi
BJD is supporting the idea of One Nation, One Election: Naveen Patnaik Image Source : ANI

नई दिल्ली:  उड़ीसा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पीएम मोदी के एक देश एक चुनाव का समर्थन किया है। नवीन पटनायक इस मुद्दे पर पीएम मोदी की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी शामिल हुए हैं। नवीन पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी एक देश एक चुनाव के पक्ष में है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुलाई गई इस सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस के अलावा विपक्ष के प्रमुख नेताओं में बसपा अध्यक्ष मायावती और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, वाम दलों की ओर से माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी एवं अन्य नेताओं ने इसमें भाग लिया। सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस के शामिल नहीं होने की पुष्टि करते हुए पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि कांग्रेस इस बैठक में शामिल नहीं है, क्योंकि एक राष्ट्र, एक चुनाव के विचार से वह सहमत नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत