1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा के साथ आई बीजद, ओडिशा से राज्यसभा सीट जीतने की स्थिति में बीजेपी

भाजपा के साथ आई बीजद, ओडिशा से राज्यसभा सीट जीतने की स्थिति में बीजेपी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 22, 2019 10:03 am IST,  Updated : Jun 22, 2019 10:03 am IST

वहीं बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव के लिए डॉ. अमर पटनायक और डॉ. शस्मित पात्रा को बीजद उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा के साथ आई बीजद, ओडिशा से राज्यसभा सीट जीतने की स्थिति में बीजेपी- India TV Hindi
भाजपा के साथ आई बीजद, ओडिशा से राज्यसभा सीट जीतने की स्थिति में बीजेपी

नयी दिल्ली: भाजपा ने ओडिशा में राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व नौकरशाह अश्विनी वैष्णव को शुक्रवार को अपना उम्मीदवार बनाया। राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा भी की है जिससे उनकी जीत लगभग निश्चित हो गई है। भाजपा ने कहा, ‘‘पार्टी ने फैसला किया है कि अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार होंगे।’’

Related Stories

इसके कुछ मिनटों बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे बात की थी और उनकी पार्टी वैष्णव का समर्थन करेगी। ओडिशा की 146 सदस्यीय विधानसभा में 112 सदस्यों के साथ बीजद सभी तीनों सीटों पर उपचुनाव जीतने की स्थिति में है। भाजपा की 23 सीटें है।

बता दें कि अश्विनी वैष्णव पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहार वाजपेयी के निजी सचिव रह चुके हैं। राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए 5 जुलाई को मतदान होना है। इससे पहले नवीन पटनायक ने मोदी सरकार के एक राष्ट्र, एक चुनाव के फैसले का भी समर्थन किया था। इससे पहले राज्य में उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला।

वहीं बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव के लिए डॉ. अमर पटनायक और डॉ. शस्मित पात्रा को बीजद उम्मीदवार घोषित किया है।

बिहार से एक, गुजरात से दो और ओडिशा से तीन सीट रिक्त हुई हैं। बिहार से रविशंकर प्रसाद, गुजरात से अमित शाह, स्मृति ईरानी और ओडिशा से बीजद के अच्युतानंद सामांत लोकसभा के सदस्य चुने गये हैं जबकि ओडिशा से ही राज्यसभा सदस्य प्रताप केशरी देब के विधानसभा सदस्य चुने जाने तथा सौम्य रंजन पटनायक के इस्तीफे की वजह से ये सीटों खाली हुयी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत