1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चंद्रबाबू नायडू की TDP को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए 4 राज्यसभा सांसद, BJP अध्यक्ष ने किया स्वागत

चंद्रबाबू नायडू की TDP को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए 4 राज्यसभा सांसद, BJP अध्यक्ष ने किया स्वागत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2019 05:29 pm IST,  Updated : Jun 21, 2019 12:08 am IST

चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता वाली तेलगु देशम पार्टी में फूट पड़ने लगी है। गुरुवार को TDP के 4 राज्यसभा सांसदों ने BJP का दामन थाम लिया।

BJP's press confrence - India TV Hindi
BJP's press confrence  Image Source : ANI

नई दिल्ली: चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता वाली तेलगु देशम पार्टी में फूट पड़ने लगी है। गुरुवार को TDP के 4 राज्यसभा सांसदों ने BJP का दामन थाम लिया है। जो सांसद बीजेपी में शामिल हुए हैं उनमें वाईएस चौधरी, टीजी व्यंकटेश, सीएम रमेश और जी मोहनराव टीडीपी शामिल हैं। BJP ने इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सांसदों का पार्टी में स्वागत किया।

चारों सांसदों ने राज्यसभा में TDP के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय का प्रस्ताव पास कर इसकी जानकारी राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को दी। इन सभी के BJP में शामिल होने से पहले राज्यसभा में TDP के कुल 6 सांसद थे, लेकिन अब सिर्फ दो ही बचे हैं। बता दें कि इन चारों सांसदों पर दलबदल कानून लागू नहीं होगा। क्योंकि, अगर किसी सदन में किसी भी पार्टी के दो तिहाई या उससे ज्यादा सदस्य अपनी पार्टी का दूसरी पार्टी में विलय करते हैं, तो वह दलबदल कानून के दायरे से बाहर रहते हैं।

वाईएस चौधरी, टीजी व्यंकटेश, सीएम रमेश और जी मोहनराव पर दलबदल कानून लागू नहीं होने का मतलब है कि ये चारों अब भी राज्यसभा के सदस्य बने रहेंगे। बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में TDP का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से पार्टी महज 3 ही सीटों पर जीत हासिल पाई जबकि YSR कांग्रेस को 22 सीटों पर जीत मिली।

वहीं, विधानसभा चुनावों में भी TDP कुछ खास नहीं कर पाई। प्रदेश की 175 सीटों में से TDP महज 23 सीटें ही जीत पाई जबकि सबसे ज्यादा सीटें 151 वाईएसआर कांग्रेस के खाते में गईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत