1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जंग को हटाने के लिए बीजेपी व AAP में समझौता: कांग्रेस

जंग को हटाने के लिए बीजेपी व AAP में समझौता: कांग्रेस

 Written By: IANS
 Published : Dec 23, 2016 09:29 pm IST,  Updated : Dec 23, 2016 09:29 pm IST

कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग को हटाने के लिए समझौता हुआ है।

Najeeb Jung | PTI Photo- India TV Hindi
Najeeb Jung | PTI Photo

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग को हटाने के लिए समझौता हुआ है। कांग्रेस ने कहा है कि यह दोनों पार्टियां शुंगलू समिति की रिपोर्ट को जारी करने के खिलाफ थीं। पार्टी का दावा है कि इस रिपोर्ट के जारी होने से पंजाब और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को फायदा पहुंचता।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन ने दावा किया कि जंग इस वजह से हट गए क्योंकि उन्हें रिपोर्ट जारी करने की इजाजत नहीं दी गई। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली सरकार से जुड़ी 200 फाइलों में गंभीर अनियमितता के आरोप थे। उप-राज्यपाल पर रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने के लिए दबाव डाला जा रहा था। वह इसे सोमवार को जारी करने वाले थे। चूंकि उन्हें रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से रोका गया, इसलिए उन्होंने इस्तीफे का रास्ता चुना।’

माकन ने कहा कि रिपोर्ट 27 नवम्बर को उप-राज्यपाल को सौंपी गई, लेकिन यह तीन हफ्तों के बाद भी सार्वजनिक नहीं की गई। जंग ने आप सरकार द्वारा लिए गए फैसलों से जुड़ी 400 फाइलों को देखने के लिए पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक वी.के. शुंगलू की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की समिति बनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत