1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AIMIM नेता वारिस पठान को MNS की चेतावनी- पत्थर का जवाब पत्थर से देंगे और...

AIMIM नेता वारिस पठान को MNS की चेतावनी- पत्थर का जवाब पत्थर से देंगे और...

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 20, 2020 06:09 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 06:09 pm IST

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता वारिस पठान द्वारा दिए गए विवादित भाषण पर मनसे नेता संदीप देशपांडे ने एआईएम नेता को चेतावनी दी है...

Waris Pathan- India TV Hindi
Waris Pathan

नई दिल्ली: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता वारिस पठान द्वारा दिए गए विवादित भाषण का भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ा विरोध किया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा कि वारिस पठान की भाषा आग लगाने वाली है। यह 1947 में मोहम्मद अली जिन्ना जैसी है। उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ दिनों से विपक्ष वाले मुसलमानों की भावना को भड़का रहे हैं। कोई कहता है जिन्ना वाली आज़ादी, कोई कहता है छीन कर लेंगे आज़ादी, कोई कश्मीर मांगे आज़ादी बोलता है..हमारी मांग है कि इस तरह का भाषण देने वालों पर कार्रवाई की जाए लेकिन महाराष्ट्र में उद्धव की सरकार है हरा (मुस्लिम हितैषी) होने की स्पर्धा चल रही है।''

वहीं, वारिस पठान के बयान पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने एआईएम नेता को चेतावनी दी है। मनसे नेता ने ट्वीट कर लिखा, ''पत्थर का जवाब पत्थर से देंगे और तलवार का जवाब तलवार से देंगे।''

बता दें कि वारिस पठान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि ‘हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ के ऊपर भारी हैं, ये याद रखना’। ऐसा समझा जा रहा है कि वारिस पठान देश की 15 करोड़ मुस्लिम आबादी के बारे में बात कर रहे थे। वारिस पठान ने 15 फरवरी को यह बयान दिया है। बयान में वारिस पठान ने दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून के विरोध में धरने पर बैठी महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमको बोला, मां बहनों को आगे भेज दिया और खुद कंबल में बैठ गए, अरे भाई, अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गए हैं, और समझ लो कि हम लोग साथ में आ गए तो क्या होगा, 15 करोड़ हैं मगर 100 के ऊपर भारी हैं, याद रख लेना ये बात।’’

वारिस पठान ने कहा, ‘‘ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है अब हम लोगों ने, मगर इकट्ठा होकर चलना पड़ेगा, आजादी लेनी पड़ेगी और जो चीज मांगने से नहीं मिलती उसे छीनना पड़ेगा, यह भी याद रखना। अब वक्त आ गया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत