1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा-आरएसएस के लोगों ने किया मेरे काफिले पर हमला : राहुल

भाजपा-आरएसएस के लोगों ने किया मेरे काफिले पर हमला : राहुल

 Edited By: IANS
 Published : Aug 05, 2017 02:38 pm IST,  Updated : Aug 05, 2017 02:38 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में अपने काफिले पर हुए हमले के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह 'भाजपा और आरएसएस की राजनीति की शैली है।'

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में अपने काफिले पर हुए हमले के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह 'भाजपा और आरएसएस की राजनीति की शैली है।' 

राहुल ने संसद के बाहर कहा, "कल (शुक्रवार) भाजपा कार्यकर्ताओं ने इतना बड़ा पत्थर फेंका। वह मेरे एक पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) को लगा, जिससे उन्हें चोट आ गई। यह मोदीजी, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की राजनीति करने की शैली है।"

गुजरात में बनासकांठा जिले में एक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहुल के दौरे के समय काले झंडे लहरा रही भीड़ ने उनकी कार पर पथराव किया, जिससे उनकी कार की खिड़कियां टूट गईं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री उनके काफिले पर हमले की निंदा कैसे कर सकते हैं, जब हमलावर उनकी पार्टी के ही हैं। उन्होंने कहा, "जब उन लोगों ने खुद यह किया है, तो वे इसकी आलोचना कैसे कर सकते हैं?"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत