1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस नेशनल हेराल्ड केस का इस्तेमाल राष्ट्रहित को नुकसान पहुंचाने के लिए कर रही है: BJP

कांग्रेस नेशनल हेराल्ड केस का इस्तेमाल राष्ट्रहित को नुकसान पहुंचाने के लिए कर रही है: BJP

 Written By: PTI
 Published : Dec 15, 2015 01:22 pm IST,  Updated : Dec 15, 2015 01:22 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस के शोर शराबे के कारण संसद में कामकाज बाधित होने के बीच भाजपा ने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नेशनल हेराल्ड मामले का इस्तेमाल राष्ट्रहित को नुकसान पहुंचाने

mukhtar abbas naqvi- India TV Hindi
mukhtar abbas naqvi

नई दिल्ली: कांग्रेस के शोर शराबे के कारण संसद में कामकाज बाधित होने के बीच भाजपा ने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नेशनल हेराल्ड मामले का इस्तेमाल राष्ट्रहित को नुकसान पहुंचाने के लिए कर रही है और अपने स्वार्थी राजनीतिक लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे देश के विकास को बंधक बनाने के लिए कर रहे हैं।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि मुख्य विपक्षी दल विकास के मार्ग में अवरोध पैदा कर रहा है और यह उसके लिए आत्मघाती होगा।

बैठक के बाद संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा ने व्हिप जारी किया है और अपने सदस्यों से शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के दौरान दोनों सदनों में उपस्थित रहने को कहा है।

सरकार सत्र के दौरान कई विधेयकों को पारित कराने की उम्मीद कर रही है। हालांकि इसकी संभावना काफी कम दिख रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तरह सरकार और पार्टी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाएगी इस दौरान कई समारोह आयोजित किए जाएगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।