1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, शहनवाज बोले- संविधान, लोकतंत्र की हत्या का नाम ही कांग्रेस है

BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, शहनवाज बोले- संविधान, लोकतंत्र की हत्या का नाम ही कांग्रेस है

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2020 07:41 pm IST,  Updated : Jul 26, 2020 07:41 pm IST

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी हमारी तरफ एक उंगली उठाने से पहले यह देखें कि चार उंगलियां उनकी तरफ होती हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि लोकतंत्र की हत्या और संविधान की हत्या कांग्रेस पार्टी करती रही है।’’

BJP attacks Rahul Gandhi Shahnwaz hussains says congress killed constitution & democracy। संविधान, ल- India TV Hindi
संविधान, लोकतंत्र की हत्या का नाम ही कांग्रेस है: भाजपा Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली. भाजपा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान का लेकर उन पर पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि संविधान और लोकतंत्र की हत्या का नाम ही कांग्रेस पार्टी है, जबकि इसे बचाये रखने का काम भगवा पार्टी ने किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने एक बयान में राहुल गांधी को ‘‘आपातकाल’’ की याद दिलाते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस ने आपातकाल लगा कर देश के महान लोकतंत्र और संविधान की हत्या की थी। इतना ही नहीं, कांग्रेस के राज में चुनी हुई सरकारें बहुमत के बावजूद बर्खास्त की गई।’’

इससे पहले, राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा। भाजपा के छल-कपट के षडयंत्र को नकारकर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।’’ वह कांग्रेस के ‘‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’’ ऑनलाइन अभियान में भाग ले रहे थे।

इस पर, हुसैन ने पलटवार करते हुए कहा कि आज भाजपा और नरेंद्र मोदी की हुकूमत लोकतंत्र और संविधान से ही चल रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी हमारी तरफ एक उंगली उठाने से पहले यह देखें कि चार उंगलियां उनकी तरफ होती हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि लोकतंत्र की हत्या और संविधान की हत्या कांग्रेस पार्टी करती रही है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस ने बार-बार लोकतंत्र की हत्या की है इसलिए राहुल गांधी और कांग्रेस उन्हें संविधान और लोकतंत्र का पाठ ना पढ़ाये।’’

हुसैन ने कहा, ‘‘भारत की 130 करोड़ जनता जानती है आपातकाल के दौर से लेकर, जब भी कांग्रेस पार्टी केंद्र की सत्ता रही वह हमारी और दूसरी विपक्षी पार्टियों की राज्य सरकारों को बहुमत के बावजूद बर्खास्त करती रही है।’’ उल्लेखनीय है कि राजस्थान में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपनाने के बाद राज्य में कांग्रेस सरकार संकट का सामना कर रही है। कांग्रेस ने इस बगावत के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है, जबकि भगवा पार्टी ने इसे खारिज किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत