1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली से भोपाल आ रहे अमित शाह नहीं पकड़ पाये अपनी फ्लाइट

दिल्ली से भोपाल आ रहे अमित शाह नहीं पकड़ पाये अपनी फ्लाइट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 17, 2017 10:08 pm IST,  Updated : Aug 17, 2017 10:09 pm IST

तीन दिवसीय भोपाल दौरे पर दिल्ली से आज रात यहां आ रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक महत्वपूर्ण बैठक के कारण अपनी फ्लाइट नहीं पकड़ सके।

amit shah- India TV Hindi
amit shah

भोपाल: तीन दिवसीय भोपाल दौरे पर दिल्ली से आज रात यहां आ रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक महत्वपूर्ण बैठक के कारण अपनी फ्लाइट नहीं पकड़ सके। मध्य प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजेश लूनावत ने बताया, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक महत्वपूर्ण बैठक के कारण समय पर दिल्ली हवाईअड्डे पर नहीं पहुंच सके, जिससे उनकी फ्लाइट छूट गई।

उन्होंने कहा, शाह अब चार्टेड विमान से यहां आएंगे और करीब 10.30 बजे रात में भोपाल पहुंचेंगे। लूनावत ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के कई नेता यहां राजाभोज विमानतल पर उनका स्वागत करेंगे।

वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के मकसद से देश के सभी राज्यों में कुल 110 दिनों के अपने विस्तृत प्रवास कार्यक्रम के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे पर भोपाल आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत