1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रर्दशन

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रर्दशन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 16, 2015 05:37 pm IST,  Updated : Jul 16, 2015 08:00 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में डीजल-पेट्रोल पर वैट बढ़ने के बाद बड़ा सियासी बवाल शुरू हो गया है। आज बीजेपी और कांग्रेस सड़क पर उतरीं और केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। सबसे बड़ा सवाल यह उठा

protestदिल्ली सरकार ने वैट बढाकर दिल्ली की जनता से किया धोखा! 

दिल्ली में पहले 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 66.62 रुपए थी जो अब दिल्ली सरकार के वैट बढ़ने और फिर तेल कंपनियों के दाम घटाने के बाद 66.90 हो गया। यानि पेट्रोल की कीमत में 2 रुपए की कमी होनी चाहिए थी लेकिन 28 पैसे का इजाफा हो गया। वहीं डीजल की कीमत 50 रुपए 22 पैसे से घट कर 49 रुपए 72 पैसे हुई है, यहां भी दो रुपए की बजाए सिर्फ पचास पैसे की ही राहत मिल पायी।

चुनाव से पहले और सरकार बनाने के बाद केजरीवाल ने वादा किया था कि दिल्ली में वैट दूसरे राज्यों के मुकाबले कम होगा। केजरीवाल ने ऐलान किया था कि दिल्ली में सभी चीजों पर वैट की दरें बढ़ाने की बजाए कम की जाएगीं। हुआ ठीक उल्टा, शुरुआत डीजल-पेट्रोल से हुई है वैट घटने की बजाए बढ़ गया।

विधानसभा में जब वैट की दरें बढ़ाने के लिए मंजूरी ली गयी थी तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल ने कहा था कि हमने सिर्फ वैट बढ़ाने की ताकत ली है। इसका इस्तेमाल नहीं किया है। महज 15 दिनों में ही केजरीवाल सरकार ने अपनी ताकत का इस्तेमाल भी कर लिया।

बढ़े दामों पर क्या कहना है आम आदमी पार्टी का!

आम आदमी पार्टी की दलील है कि नोएडा-फरीदाबाद-गाजियाबाद के मुकाबले दिल्ली में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में अंतर था। वैट बढ़ाकर दाम बराबर किया गया है ताकि कीमतें एक जैसी रहें लेकिन दिल्लीवालों को ये सफाई रास नहीं आ रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।