1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मध्यप्रदेश: 4 बागी नेताओं को BJP ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

मध्यप्रदेश: 4 बागी नेताओं को BJP ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

 Reported By: IANS
 Published : Aug 01, 2017 08:54 pm IST,  Updated : Aug 01, 2017 08:57 pm IST

मध्यप्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा उम्मीदवार न बनाए जाने से नाराज कार्यकर्ता बागी होकर चुनाव मैदान में उतर गए हैं। भाजपा ने इन चारों को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

bjp- India TV Hindi
bjp

भोपाल: मध्यप्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा उम्मीदवार न बनाए जाने से नाराज कार्यकर्ता बागी होकर चुनाव मैदान में उतर गए हैं। भाजपा ने इन चारों को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने मंगलवार को बालाघाट जिले के बैहर नगर परिषद से पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे देवेंद्र उइके और जुगल पांडे को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

इसी तरह रतलाम जिले के सैलाना नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बाबूलाल पाटीदार और वार्ड क्रमांक 11 से चुनाव लड़ रहीं ममता पटेल को छह वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चौहान द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी देने के लिए भाजपा कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत