1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रवासियों की दुर्दशा के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार: AAP

प्रवासियों की दुर्दशा के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार: AAP

 Reported By: Bhasha
 Published : May 17, 2020 10:46 pm IST,  Updated : May 17, 2020 10:46 pm IST

आम आदमी पार्टी (AAP) ने देश में प्रवासियों के संकट को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि उनकी दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार "पूरी तरह से जिम्मेदार" है।

Migrants- India TV Hindi
Migrants Image Source : PTI

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने देश में प्रवासियों के संकट को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि उनकी दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार "पूरी तरह से जिम्मेदार" है। कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने परिवारों के साथ देश के प्रमुख शहरी औद्योगिक केंद्रों से अपने गृह राज्यों की ओर जा रहे हैं। अक्सर वे पैदल जाते हुए या अन्य वाहनों में दिख रहे हैं।

आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा, ‘‘आज, 1947 के बाद पहली बार, देश भर में श्रमिक दूसरे स्थानों पर जा रहे हैं। अपने गृह राज्य लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के प्रति बर्बर व्यवहार के लिए भाजपा की सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है।" उन्होंने भाजपा नीत सरकार से प्रवासियों की स्थिति पर ध्यान देने का आग्रह किया।

आप नेता ने संवाददाताओं से कहा, "भाजपा ने अमीर लोगों और पूंजीपतियों को विदेशों से भारत वापस लाने के लिए शानदार जहाजों और निजी चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की। लेकिन भाजपा ने गरीब मजदूरों और प्रवासियों को उनके गृह राज्यों में भेजने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की।’’

कोरोना वायरस पर काबू के लिए 25 मार्च से भारत में लॉकडाउन है। इस घातक वायरस से अब तक 90,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,800 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत