1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजनाथ सिंह ने कहा BJP का कर्नाटक संकट से कोई लेना-देना नहीं, राहुल ने शुरू किया त्यागत्र का प्रचलन

राजनाथ सिंह ने कहा BJP का कर्नाटक संकट से कोई लेना-देना नहीं, राहुल ने शुरू किया त्यागत्र का प्रचलन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2019 01:27 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 03:01 pm IST

Karnataka Crisis: राजनाथ सिंह ने कहा कि कर्नाटक के घटनाक्रम में उनकी पार्टी की कोई भूमिका नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने कभी किसी विधायक की खरीद फरोख्त नहीं की है।

BJP has no role in Karnataka crises says Rajnath Singh in Lok Sabha- India TV Hindi
BJP has no role in Karnataka crises says Rajnath Singh in Lok Sabha Image Source : LOK SABHA

नई दिल्ली। कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल का शोर सोमवार को संसद में भी गूंजा, कांग्रेस ने लोकसभा आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में सरकार गिराने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के इस आरोप का जबाव देते हुए रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि कर्नाटक के घटनाक्रम में उनकी पार्टी की कोई भूमिका नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने कभी किसी विधायक की खरीद फरोख्त नहीं की है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कर्नाटक के संकट से उनकी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में त्यागपत्र देने का प्रचलन खुद राहुल गांधी ने शुरू किया है, यह प्रचलन हमारी पार्टी (BJP) का शुरू किया हुआ नहीं है, राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल ने खुद नेताओं को त्यागपत्र देने के लिए कहा है, यहां तक की वरिष्ठ पार्टी नेता भी त्यागपत्र दे रहे हैं। 

इस बीच कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की तरफ से सरकार बचाने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार में कांग्रेस के कोटे के सभी 22 मंत्रिओं ने त्यागपत्र दे दिया है। इससे पहले सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक ने भी मंत्रीपद छोड़ दिया था और साथ में सरकार से अपना समर्थन भी वापस ले लिया था।

कर्नाटक के घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से बिना देर किए त्यागपत्र की मांग रखी है। भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने कहा है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए क्योंकि उनकी सरकार अल्पमत में हैं। उन्होंने कहा कि एचडी कुमारस्वामी को त्यागपत्र देकर अगली सरकार के लिए रास्ता छोड़ना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत