1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बच्ची को टक्कर मारकर भाग रहे भाजपा नेता ने रोकने पर महिला पुलिस अधिकारी की वर्दी फाड़ी, गिरफ्तार

बच्ची को टक्कर मारकर भाग रहे भाजपा नेता ने रोकने पर महिला पुलिस अधिकारी की वर्दी फाड़ी, गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2018 03:50 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 03:50 pm IST

आरोपी ने महिला पुलिस अधिकारी को लात, घूसों से मारा और उनकी वर्दी फाड़ दी।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता ने वाहन चैकिंग कर रही महिला पुलिस अधिकारी के साथ अभद्रता करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है। पुलिस के अनुसार, यह घटना लिधौरा थाने की महिला उपनिरीक्षक (थाना प्रभारी) द्वारा सोमवार देर शाम वाहनों की चैकिंग के दौरान हुई। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र जैन ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, "महिला उपनिरीक्षक वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान मोटर साइकिल सवार ने एक मासूम बच्ची को टक्कर मार दी और भागने लगा लेकिन महिला अधिकारी ने उसे रोककर हिदायत दी लेकिन शख्स अभद्रता पर उतर आया।"जैन के अनुसार, "आरोपी ने महिला पुलिस अधिकारी को लात, घूसों से मारा और उनकी वर्दी फाड़ दी। आरोपियों में से एक भाजपा नेता मुबेंद्र सिंह बताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका साथी पंकज फरार है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत