1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा ने की आप की निन्दा, स्व चरित्र प्रमाण पत्र का मजाक उड़ाया

भाजपा ने की आप की निन्दा, स्व चरित्र प्रमाण पत्र का मजाक उड़ाया

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2015 03:23 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 03:24 pm IST

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ फर्जी डिग्री और घरेलू हिंसा के आरोपों को लेकर आप पर हमला बोलते हुए दिल्ली भाजपा ने आज कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा अपने सदस्यों को

भाजपा ने की आप की...- India TV Hindi
भाजपा ने की आप की निन्दा, स्व चरित्र प्रमाण पत्र का मजाक उड़ाया

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ फर्जी डिग्री और घरेलू हिंसा के आरोपों को लेकर आप पर हमला बोलते हुए दिल्ली भाजपा ने आज कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा अपने सदस्यों को दिया गया स्व चरित्र प्रमाण पत्र चित्त हो गया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने संवाददाताओं से यहां कहा, आज, हम आप के दो चेहरे देखते हैं। एक विधानसभा चुनाव से पहले था। दूसरा वह है जो हम आज देख रहे हैं...उन्होंने अपने सदस्यों को स्व चरित्र प्रमाण पत्र दिया था जो अब चित्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि आप इस सिद्धांत का पालन करती रही है कि इसके सभी सदस्य बेदाग हैं और विपक्ष के लोग चरित्रहीन हैं। उपाध्याय ने यह बात दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की कथित फर्जी डिग्री से उत्पन्न विवाद और मालवीय नगर से आप के विधायक सोमनाथ भारती पर उनकी पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा के आरोप लगाए जाने के संदर्भ में कही।

अरविन्द केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए दावों का हवाला देते हुए भाजपा नेता ने मांग की कि दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए अधिकारियों का ब्यौरा लाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत