1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जानें, भाजपा सांसद सरोज पांडे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को क्यों कहा 'मंदबुद्धि'

जानें, भाजपा सांसद सरोज पांडे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को क्यों कहा 'मंदबुद्धि'

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 22, 2018 11:30 am IST,  Updated : Jun 22, 2018 11:53 am IST

भाजपा की एक नेता सरोज पांडे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। सरोज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह 'मंदबुद्धि' हैं। सरोज ने कहा कि राहुल सीखने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें समझदार नहीं कहा जा सकता।

saroj pandey- India TV Hindi
saroj pandey

नई दिल्ली: भाजपा की एक नेता सरोज पांडे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। सरोज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह 'मंदबुद्धि' हैं। सरोज ने कहा कि राहुल सीखने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें समझदार नहीं कहा जा सकता। सरोज ने कहा राहुल जिस तरीके की बातें करते हैं उनपर काफी आश्चर्य होता है। सरोज ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि सीखने की भी एक ऊम्र होती है। (जम्मू कश्मीर: राज्यपाल एनएन वोहरा ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक )

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति 40 की ऊम्र के बात सीखना शुरू करता है तो उसे समझदार नहीं कहा जा सकता है। ऐसे इंसान को केवल मंदबुद्धि ही कहा जा सकता है। हर बार राहुल गांधी के बयानों पर विपक्षी पार्टी चुटकियां लेते रहते हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम राहुल गाँधी ने OBC लोगों को संबोधित किया था।

यहां उन्होंने कोका कोला कंपनी के मालिक पहले अमेरिका में शिकंजी बेचते थे। पार्टी के ओबीसी कन्वेंशन में उन्होंने आगे कहा था कि मैक्डोनाल्ड के मालिक ढाबा चलाते थे जबकि फोर्ड, होंडा और मर्सेडिज जैसी वाहन कंपनियों के मालिक पहले मैकेनिक थे।

(इस खबर के अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत