हैदराबाद: माकपा नेता सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह ऐसी विकास नीति बना रही है जिसमें अल्पसंख्यक बाहर हो जाएं ताकि हिंदुत्व को उजागर किया जा सके।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
माकपा महासचिव ने उस्मानिया विश्वविद्यालय में पुराने छात्रों की बैठक में कहा, ‘गुजरात मॉडल की व्याख्या वे किस तरह से कर रहे हैं? गुजरात में अल्पसंख्यकों को हाशिये पर डाला गया है और इसलिए गुजरात में संपन्नता बढ़ रही है।’ उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने अल्पसंख्यक समुदाय के किसी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा और लोकसभा में इसका कोई मुस्लिम सांसद नहीं है।
ये भी पढ़ें:
- घोटाले के आरोप पर आजम खान ने कहा, कल्बे जव्वाद दुश्मनी निकाल रहे हैं
- खुशखबरी! वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का किराया घटाया गया
- अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी: मुख्तार अब्बास नकवी
येचुरी ने दावा किया कि बीजेपी विकास की ऐसी नीति बना रही है जिसमें अल्पसंख्यक शामिल नहीं है ताकि इस विषय को उजागर किया जा सके कि हिंदुत्व ही विकास है। उन्होंने कहा, ‘यह हिंदुत्व बनाम विकास का मामला नहीं है। आज बीजेपी के लिए हिंदुत्व ही विकास है।’