1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी में झलक रहा भाजपा का अहंकार: कांग्रेस

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी में झलक रहा भाजपा का अहंकार: कांग्रेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2019 07:13 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 07:14 pm IST

कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी नेता प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की निंदा की। प्रियंका को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया, जब वह सोनभद्र जिले में जातिगत हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रही थीं।

BJP's egotism reflected in Priyanka Gandhi's arrest: Congress- India TV Hindi
BJP's egotism reflected in Priyanka Gandhi's arrest: Congress

नई दिल्ली | कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी नेता प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की निंदा की। प्रियंका को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया, जब वह सोनभद्र जिले में जातिगत हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रही थीं। कथित भूमि विवाद को लेकर गुर्जरों ने 17 जुलाई को गोंड समुदाय के 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Related Stories

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद से उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रियंका गांधी आवाज उठाती रही हैं, इसलिए द्वेषपूर्ण भावना से उन्हें गिरफ्तार करवाया गया।

वेणुगोपाल ने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार का यह घमंडी व ढुलमुल रवैया राज्य में आपराधिक गतिविधियों को रोकने में उनकी नाकामी को उजागर कर रहा है। सरकार विपक्षी नेताओं को पीड़ित परिवारों तक पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रही है और जनता से सच्चाई छिपाई जा रही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत