1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP सरकार ने भारतीय रेल को बुरी हालत में पहुंचाया, अब बेचना शुरू करेगी: प्रियंका

BJP सरकार ने भारतीय रेल को बुरी हालत में पहुंचाया, अब बेचना शुरू करेगी: प्रियंका

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2019 01:30 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 01:30 pm IST

रेलवे का परिचालन खर्च 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को बुरी स्थिति में ला दिया है और अब वह इसे बेचना आरंभ कर देगी।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Priyanka Gandhi

नई दिल्ली: रेलवे का परिचालन खर्च 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को बुरी स्थिति में ला दिया है और अब वह इसे बेचना आरंभ कर देगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है। अब भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को भी सबसे बुरी हालत में लाकर खड़ा कर दिया है।’’

प्रियंका ने दावा किया, ‘‘कुछ दिनों बाद बाकी सरकारी उपक्रमों की तरह भाजपा सरकार रेलवे को भी बेचना शुरू कर देगी। क्योंकि भाजपा सरकार का स्किल बनाना नहीं, बेचना है।

गौरतलब है कि संसद में पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे का परिचालन अनुपात (ऑपरेटिंग रेशियो) 2015-16 में 90.49 प्रतिशत और 2016-17 में 96.5 प्रतिशत रहा था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रेल का परिचालन अनुपात वित्त वर्ष 2017-18 में 98.44 प्रतिशत रहने का मुख्य कारण इसका संचालन खर्च बढ़ना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत