1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी के पुरखों ने देश का पैसा लूटा, घोटाले से जो पैसा बनाया वो कागज बन गया: BJP

राहुल गांधी के पुरखों ने देश का पैसा लूटा, घोटाले से जो पैसा बनाया वो कागज बन गया: BJP

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2018 07:05 pm IST,  Updated : Aug 30, 2018 07:57 pm IST

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के पास कुछ भी नया कहने को नहीं है। वह पुरानी बातें ही बार-बार कह रहे हैं। यूपी चुनाव से पहले भी राहुल यही कहते थे।

भाजपा प्रवक्ता संबित...- India TV Hindi
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा

नई दिल्ली: नोटबंदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया। पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के पास कुछ भी नया कहने को नहीं है। वह पुरानी बातें ही बार-बार कह रहे हैं। यूपी चुनाव से पहले भी राहुल यही कहते थे। पात्रा ने कहा कि राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी सात कीमतें बता चुके हैं जो उनकी गंभीरता को दिखाता है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने 'ए' से लेकर 'जेड' तक घोटाले किए और अब उन्हें देश की जनता जवाब देगी। संबित पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार ने जो पैसा कमाया था वो नोटबंदी के कारण कागज हो गया इस वजह से कांग्रेस पार्टी खून के आंसू रो रही है। उन्होंने कहा कि राहुल झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन 15 उद्योगपतियों का राहुल नाम ले रहे हैं उनमें से कोई एक उद्योगपति बता दीजिए जो 2014 के बाद अमीर बना हो?

इससे पहले राहुल गांधी ने नोटबंदी और राफेल डील के बहाने एक बार फिर पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने नोटबंदी को बड़ा स्कैम बताया और आरोप लगाया की बड़े उद्योगपतियों का फायदा पहुंचाने के लिए नोटबंदी की गई। राहुल ने कहा कि नोटबंदी के जरिए काले धन को सफेद किया गया। उन्होंने कहा, नोटबंदी फेल हो गई है। पीएम मोदी बताएं देश पर नोटबंदी की बड़ी चोट क्यों की।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत