1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा शीर्ष नेतृत्व का निर्देश, दलित परिवारों के साथ खाना खाएं मंत्री

भाजपा शीर्ष नेतृत्व का निर्देश, दलित परिवारों के साथ खाना खाएं मंत्री

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2017 10:12 pm IST,  Updated : Jun 08, 2017 10:17 pm IST

दलितों तक पहुंच बनाने के प्रयासों के बीच भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से कहा है कि मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने पर आयोजित समारोहों के तहत विभिन्न राज्यों की अपनी यात्राओं के दौरान वे एक दलित परिवार के साथ खान

nitin gadkari- India TV Hindi
nitin gadkari

नई दिल्ली: दलितों तक पहुंच बनाने के प्रयासों के बीच भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से कहा है कि मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने पर आयोजित समारोहों के तहत विभिन्न राज्यों की अपनी यात्राओं के दौरान वे एक दलित परिवार के साथ खाना खाएं।

एक केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्रीगण और पार्टी नेतागण सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करेंगे और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे। केंद्र में सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा पदाधिकारियों और मंत्रियों को कई निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि दिए गए निर्देशों में देश भर की यात्रा करना, पूर्वोत्तर राज्यों में रात्रि विश्राम करना, स्वच्छ भारत अभियान की अधिक से अधिक से चर्चा करना, पार्टी के लिए सदस्य बनाना और कम से कम एक बार किसी दलित परिवार के साथ भोजन करना शामिल है।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने आज ओडि़शा की अपनी यात्रा के दौरान नौपदा में एक दलित परिवार के साथ खाना खाया। उन्होंने 45 लोगों को पार्टी का सदस्य भी बनाया।

इसके पहले बिजली मंत्री पीयूष गोयल पार्टी के आदेश का पालन करते हुए कर्नाटक में दलित परिवार के घर गए और वहां घर की महिला सदस्य द्वारा तैयार नाश्ता किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत