1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मंत्रियों से योजनाबद्ध तरीके से दिलवाए जा रहे हैं उल्टे-सीधे बयान: कांग्रेस

मंत्रियों से योजनाबद्ध तरीके से दिलवाए जा रहे हैं उल्टे-सीधे बयान: कांग्रेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Nov 16, 2019 01:49 pm IST

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के एक बयान को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों से योजनाबद्ध तरीके से बयान दिलवाए जा रहे हैं ताकि असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके।

Randeep Singh Surjewala- India TV Hindi
Randeep Singh Surjewala

नयी दिल्ली: रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के एक बयान को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों से योजनाबद्ध तरीके से बयान दिलवाए जा रहे हैं ताकि असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ''कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा भानुमती ने कुनबा जोड़ा! ये कहावत मोदी सरकार, उनके मंत्रियों और उनके विश्लेषणों पर एकदम सटीक बैठती है।" 

उन्होंने कहा, ''लगता है ये उल्टे-सीधे बयान केवल हकीकत और हालात से ध्यान भटकाने के लिए एक योजनागत तरीके से दिए जाते हैं या दिलवाए जाते हैं। " दरअसल, सुरेश अंगड़ी ने शुक्रवार को देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए कहा, ''एयरपोर्ट और ट्रेन फुल हैं। लोग शादी कर रहे हैं। ये बातें देश की अर्थव्यवस्था के सही दिशा में होने का इशारा दे रही हैं।'' इससे पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी ऐसा ही बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि फिल्में करोड़ों का कारोबार कर रही हैं, फिर देश में मंदी कैसे कही जा सकती है। प्रसाद ने आलोचना के बाद अपने बयान को वापस ले लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत