1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘2014 लोकसभा का इतिहास दोहरायेगा उत्तर प्रदेश का चुनाव’

‘2014 लोकसभा का इतिहास दोहरायेगा उत्तर प्रदेश का चुनाव’

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 02, 2017 11:22 am IST,  Updated : Mar 02, 2017 11:22 am IST

वाराणसी: केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को सिर्फ गुंडाराज और अराजकता का महौल दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक आधा अधूरे राजमार्ग को अपने पांच

Arun Jaitley- India TV Hindi
Arun Jaitley

वाराणसी: केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को सिर्फ गुंडाराज और अराजकता का महौल दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक आधा अधूरे राजमार्ग को अपने पांच साल की उपलब्धि बता कर वोट मांग रहे है जबकी केन्द्र सरकार के ऐसे 255 राजमार्ग निर्माणाधीन हैं।

जेटली ने कल वाराणसी में व्यापारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूपी चुनाव में कई तरह की अटकले लगाई जा रही हैं। नेता, राजनीतिक विशलेषक और पत्रकार सभी जानते है कि आज का मतदाता समझदार है। आज कल चुनाव के बाद पता चलता है कि चुनाव की लहर किधर है।

उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को सबसे पहले कार्यकर्ताओं फिर मतदाताओं और अंत में सांसदों ने चुन कर प्रधानमंत्री बनाया। इस चुनाव में भी इतिहास दोहराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि 20 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी आज मओवादियों और अलगाववादियों के साथ खडी हो गयी है। भाजपा उन हर उस देशवासी के साथ है जो चाहते हैं कि देश की एकता बरकरार रहे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि देश में एक परिवार एैसा है जो चाहता था की सत्ता हमेशा उसके पास रहे।

जेटली ने कहा कि कांग्रेस को नरेन्द्र मोदी जैसा आम आदमी बरदाश्त नही है। कांग्रेस सरकार के समय लाखों करोडों रूपये के भ्रष्टाचार रोज सामने आते थे। आज भी भ्रष्टाचार का केाई खुलासा होता है तो कांग्रेस का ही नाम आता है। जबकि तीन साल में नरेन्द्र मोदी की सरकार में एक भी भ्रष्टाचार का मामला नही आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत