1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. घरेलू हिंसा विवाद: हनीमून से ही टॉर्चर कर रहे थे सोमनाथ भारती

घरेलू हिंसा विवाद: हनीमून से ही टॉर्चर कर रहे थे सोमनाथ भारती

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2015 12:11 pm IST,  Updated : Jun 11, 2015 12:14 pm IST

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार की पहली कैबिनेट में कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती अपनी पत्नी पर खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप में घिरते नज़र आ रहे हैं। आज भारती के घर के बाहर उन्के इस्तीफे

घरेलू हिंसा मामले में...- India TV Hindi
घरेलू हिंसा मामले में सोमनाथ के घर के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार की पहली कैबिनेट में कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती अपनी पत्नी पर खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप में घिरते नज़र आ रहे हैं। आज भारती के घर के बाहर उन्के इस्तीफे की मांग पर बीजेपी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पत्नी पर खिलाफ घरेलू हिंसा के खिलाफ विरोध किया। केजरीवाल और सोमनाथ को काला झेडे भी दिखाया। महिला आयोग ने भारती के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने महिला आयोग को बीस पन्नों में अपनी शिकायत दी है और अपनी शिकायत में उन्होंने बेहद सनसनीखेज इल्जाम लगाए हैं पर सोमनाथ ने आरोपों का गलत बताया है।

सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका के इल्जाम:

लिपिका ने सोमनाथ पर ये आरोप लगाया है कि प्रेग्नेंट होने के बाद भी उसे मारा-पीटा जाता था साथ ही मानसिक और शारीरिक जुल्म किए जाते थे।

लिपिका ने बताया कि, “मैं सोमनाथ भारती से मार्च 2010 में एक मैट्रेमोनियल पोर्टल के जरिए मिली... सोमनाथ ने मुझे ये एहसास दिलाया कि वो एक अमीर आदमी हैं... 10 दिसंबर 2010 को हमारी शादी हुई..शादी के बाद हनीमून पर सोमनाथ ने कई बार मेरे साथ बदतमीजी की..हनीमून से लौटने के बाद मुझे कहा गया कि मैं अपने सारे जेवर सास को दे दूं... जो मुझे आजतक वापस नहीं मिले हैं...”

अपनी शिकायत में लिपिका ने सोमनाथ भारती पर आरोप लगाया है कि उन्होंने लिपिका और बच्ची के पालन-पोषण के लिए कोई पैसे नहीं दिए। साथ ही 2014 में प्रेग्नेंट होने पर मुझे अबॉर्शन की सलाह दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।

AAP