1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने प्रेम प्रसंग के चलते खुद को गोली मारी

भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने प्रेम प्रसंग के चलते खुद को गोली मारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 04, 2018 02:17 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 02:17 pm IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रेम प्रसंग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी अतुल लोखंडे (30) ने मंगलवार की रात को प्रेमिका के घर पर खुद को गोली मार ली।

BJP youth wing leader shot himself due to love problems- India TV Hindi
BJP youth wing leader shot himself due to love problems

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रेम प्रसंग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी अतुल लोखंडे (30) ने मंगलवार की रात को प्रेमिका के घर पर खुद को गोली मार ली। अतुल की हालत गंभीर बनी हुई है। (सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केजरीवाल ने कहा, लोकतंत्र और दिल्ली के लोगों की बड़ी जीत )

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अतुल का शिवाजी नगर में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था मगर युवती के पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। मंगलवार की रात को अतुल प्रेमिका के घर पर था और उसकी प्रेमिका के पिता से वाद-विवाद हुआ। इसी बीच अतुल ने अपने पास से रिवाल्वर निकालकर अपनी कनपटी पर गोली मार ली।

हबीबगंज थाने की पुलिस के अनुसार, आरोपी का शिवाजी नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। अतुल ने खुद को गोली मारने से पहले फेसबुक पर एक पोस्ट भी की। इसमें उसने अपने प्रेम प्रसंग का खुलासा किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत