नई दिल्ली: वामपंथी पार्टियों ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत देश के लिए खतरनाक संकेत है, क्योंकि इससे विभाजनकारी और नुकसानदेह हिंदुत्ववादी राजनीति को बढ़ावा मिलेगा।
इन पार्टियों ने भाजपा की सफलता के लिए सांप्रदायिक अपील को जिम्मेदार ठहराया और वाम एवं अन्य धर्मनिरपेक्ष ताकतों की एकता का आह्वान किया ताकि सत्ताधारी पार्टी की चुनौतियों से मुकाबला किया जा सके।
ये भी पढ़ें
- ‘UP में जीत से पता चलता है कि लोग मोदी को काम करने वाला व्यक्ति मानते हैं’
- UP Election Analysis: आखिर BJP जीती क्यों और सपा हारी क्यों? जानिए 7 बड़े कारण
माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा, भाजपा को मिले बड़े जनादेश को स्वीकार करते हुए....इसमें ऐसे दूरगामी परिणाम भी हैं, जो देश के लिए खतरनाक हैं, क्योंकि इससे हिंदुत्व की राजनीति, जो विभाजनकारी और नुकसानदेह है, के ब्रैंड को बढ़ावा मिलेगा।
इसी तरह, भाकपा ने कहा कि भाजपा की जीत संकेत देती है कि देश में धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों को गंभीर खतरा है।
उन्होंने एक बयान में कहा, यह नतीजा देश की वाम लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष ताकतों को जगाने वाला होना चाहिए ताकि लोगों पर हमलों और सांप्रदायिक ताकतों के आक्रमण से मुकाबले के लिए व्यापक एकता कायम की जा सके।