1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जम कर बरसे बसपा नेता नसीमुद्दीन, ब्लैक मनी के चलते सपा परिवार में लड़ाई

जम कर बरसे बसपा नेता नसीमुद्दीन, ब्लैक मनी के चलते सपा परिवार में लड़ाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 27, 2016 12:09 pm IST,  Updated : Oct 27, 2016 12:17 pm IST

मुसलमान समाज की प्रमुख ताकत हैं लेकिन सपा आपको अपने हित के लिए इस्तेमाल कर रही है। आपका वोट लेने के बाद सपा ने आपको मोड़ दिया। उसने न तो आपको आरक्षण दिया और न ही अन्य लाभ दिए।

nasimuddin- India TV Hindi
nasimuddin

मेरठ: प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के घर किठौर में आयोजित मुस्लिम सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा और भाजपा पर जमकर बरसे। साथ ही सपा के परिवार को फैमिली ड्रामा करार करते हुए कहा कि सपा काले धन के कारण हो रही है आपस में लड़ाई।

उन्होंने सपा पर अपने हितों के लिए मुसलमानों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। बसपा नेता ने भाजपा पर दंगे कराने के आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ऐसे लोगों को चुनाव में सबक सिखायेगी।

सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किठौर गांव में कल आयोजित मुस्लिम सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, मुसलमान समाज की प्रमुख ताकत हैं लेकिन सपा आपको अपने हित के लिए इस्तेमाल कर रही है। आपका वोट लेने के बाद सपा ने आपको मोड़ दिया। उसने न तो आपको आरक्षण दिया और न ही अन्य लाभ दिए। आपको अपनी ताकत को समझाकर एकजुट होना होगा और सपा के बहकावे में नहीं आकर बसपा को मजबूत करना होगा।

उन्होंने भाजपा पर राज्य में दंगे कराने के आरोप लगाये और सपा एवं भाजपा को एक बताते हुए कहा कि दोनों पार्टियां साम्प्रदायिक उन्माद फैलाती हैं।

सिद्दीकी ने सपा में पिले एक माह से चल रही लड़ाई को पारिवारिक नाटक बताते हुए कहा कि यह लड़ाई समाजवाद की नहीं बल्कि परिवारवाद की है जो काले धन के बंटवारे को लेकर हो रही है और सभी का प्रयास यह है कि सरकार के कार्यकाल के अंत में कौन ज्यादा से ज्यादा लूट मचा सके।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बसपा प्रभारी अतर सिंह राव ने कहा कि आने वाला समय बसपा का है और जनता पूरी तरह बसपा के साथ है। दलित, मुस्लिम और पिड़ी जातियों के साथ सर्वसमाज का समर्थन बसपा को मिल रहा है। उन्होंने जनसभा में उपस्थित लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर पूरे जोश के साथ बसपा को मिशन 2017 में जिताने के लिए कार्य करें।

उल्लेखनीय है कि बसपा मुस्लिमों को अपने पक्ष में एकजुट करने के लिए विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम सम्मेलन आयोजित कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत