1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्‍ली विधानसभा का विशेष सत्र : EVM से छेड़छाड़ पर सौरभ भारद्वाज का डेमो

दिल्‍ली विधानसभा का विशेष सत्र : EVM से छेड़छाड़ पर सौरभ भारद्वाज का डेमो

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2017 02:28 pm IST,  Updated : May 09, 2017 06:06 pm IST

दिल्ली विधानसभा का एक दिन का खास सत्र जारी है। सदन की शुरुआत होते ही हंगामा शुरू हो गया। भजपा काम रोको प्रस्ताव पर अड़ी जिसे स्पीकर रामनिवास गोयल ने नामंजूर कर दिया है।

EVM AAP- India TV Hindi
EVM AAP

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का एक दिन का खास सत्र जारी है। सदन की शुरुआत होते ही हंगामा शुरू हो गया। भजपा काम रोको प्रस्ताव पर अड़ी जिसे स्पीकर रामनिवास गोयल ने नामंजूर कर दिया है। स्पीकर ने कहा- सदन नियम के अनुसार चलेगा। इससे पूर्व अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा है कि सदन में सौरभ भारद्वाज बड़े षड्यंत्र का खुलासा करेंगे। अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा भी सदन में मौजूद हैं।

क्या हो रहा है दिल्‍ली विधानसभा के विशेष सत्र में......

  • सौरभ भारद्वाज का दावा खुफिया कोड के द्वारा EVM में गड़बड़ी की जा सकती है
  • आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज विधानसभा में EVM जैसी मशीन से लाइव डेमो कर रहे हैं
  • सौरभ भारद्वाज ने ईवीएम जैसी मशीन में छेड़छाड़ का दावा किया।
  • सदन से बाहर सत्येंद्र जैन ने कहा- कपिल मिश्रा झूठ बोल रहे हैं, उन्हें मंत्री पद जाने से सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि मीडिया चीरहरण में लगी है ये ठीक बात नहीं है।
  • अलका लांबा ने कहा, चुनाव आयोग के पास पोलिंग बूथ से ज्यादा EVM मशीनें होने के बावजूद दिल्ली नगर निगम चुनावों में राजस्थान से मशीनें क्यों मंगाई गईं?
  • दिल्ली विधानसभा में करप्शन पर चर्चा नहीं। अलका लांबा ने ईवीएम में छेड़छाड़ पर चर्चा शुरू की।
  • आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने EVM में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया
  • विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता को हंगामे पर सदन से बाहर जाने को कहा। मार्शल बुलाए गए।
  • दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी विधायक विजेंदर गुप्ता को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया
  • दिल्ली विधानसभा में विपक्षी सदस्यों का हंगामा। बीजेपी ने विधानसभा में करप्शन का मुद्दा उठाया।
  • स्पीकर ने बीजेपी के विजेंदर गुप्ता का स्थगन प्रस्ताव खारिज किया
  • दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायकों का हंगामा
  • दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायक विजेंदर गुप्ता ने 1,000 करोड़ के घोटाले का मुद्दा उठाया
  • दिल्ली विधानसभा में सुकमा के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
  • दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू

केजरीवाल का दावा, ''आज करुंगा भांडाफोड़''

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज विधानसभा में दोपहर दो बज़े भ्रष्टाचार के आरोप के जवाब में एक बड़ा ख़ुलासा करने जा रहे हैं। दो बजे विधानसभा का एक दिन के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। ग़ौरतलब है कि दिल्ली में आप सरकार के बर्ख़ास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस मामले में वह ACB से भी मिले हैं। इधर अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनके ख़िलाफ़ ‘बड़ी साज़िश रची’ जा रही है और वह आज विधानसभा में इसका 'भांडाफोड़' करेंगे।

मिश्रा आज केजरीवाल के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करने सीबीआई ऑफ़िस भी पहुंचे। इस बीच आप की राजनीतिक मामलों की समिति ने मिश्रा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। समिति की अध्यक्षता केजरीवाल ने की। मिश्रा ने सोमवार को आरोप लगाया था कि कोजरीवाल के साढ़ू के लिए 50 करौड़ की डील की गई थी। इसके पहले रविवार को मिश्रा ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने मंत्रीमंडल के सदस्य सत्येंद्र जैन से दो करौड़ रुपये लिये थे जिसका पार्टी और जैन ने खंडन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत