1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक का स्वामी कौन है? येद्दियुरप्पा ने कहा- गिर जाएगा विश्वास मत प्रस्ताव

कर्नाटक का स्वामी कौन है? येद्दियुरप्पा ने कहा- गिर जाएगा विश्वास मत प्रस्ताव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 12:23 pm IST

गठबंधन सरकार के 16 विधायकों के विधानसभा से इस्तीफा देने और दो निर्दलीय विधायकों के सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद सभी की निगाहें विश्वास मत पर टिकी हैं। बहरहाल, एक असंतुष्ट विधायक रामलिंगा रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी के साथ रहने का फैसला कर लिया है

कर्नाटक का स्वामी कौन है? येद्दियुरप्पा ने कहा- गिर जाएगा विश्वास मत प्रस्ताव- India TV Hindi
कर्नाटक का स्वामी कौन है? येद्दियुरप्पा ने कहा- गिर जाएगा विश्वास मत प्रस्ताव

नई दिल्ली: कर्नाटक का स्वामी कौन है इस बात का फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा लेकिन विश्वास मत के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येद्दियुरप्पा ने भरोसा जताया कि प्रस्ताव गिर जाएगा। येद्दियुरप्पा ने विधान सौद में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि उनकी पार्टी (गठबंधन सहयोगी कांग्रेस और जद(एस)) क्या करने जा रही है लेकिन हमारी संख्या 105 है। उनकी संख्या 100 से कम होगी। हम 100 फीसदी आश्वस्त हैं कि विश्वास प्रस्ताव गिर जाएगा।’’

Related Stories

इस सवाल पर कि क्या कुमारस्वामी बृहस्पतिवार को इस्तीफा देंगे, येद्दियुरप्पा ने कहा कि उनके इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। काग्वाद के कांग्रेस विधायक श्रीमंत बी पाटिल के संबंध में येद्दियुरप्पा ने कहा कि उन्हें उनके बारे में कोई सूचना नहीं है। ऐसी खबरें हैं कि पाटिल से संपर्क नहीं हो पा रहा है। 

गठबंधन सरकार के 16 विधायकों के विधानसभा से इस्तीफा देने और दो निर्दलीय विधायकों के सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद सभी की निगाहें विश्वास मत पर टिकी हैं। बहरहाल, एक असंतुष्ट विधायक रामलिंगा रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी के साथ रहने का फैसला कर लिया है, वह सरकार के पक्ष में वोट करेंगे और विधायक बने रहेंगे। 

मौजूदा स्थिति में अगर 15 असंतुष्ट विधायक नहीं आते हैं तो सरकार के पास एक नामांकित सदस्य और रेड्डी समेत केवल 102 विधायक होंगे। अध्यक्ष के पास भी वोट करने का अधिकार है। दूसरी ओर, भाजपा के पास दो निर्दलीयों समेत 107 वोट हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत