बेंगलुरु: सुप्रीम कोर्ट के बुधवार को आए फैसले से कर्नाटक की 14 महीने पुरानी कांग्रेस-JDS सरकार को करारा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि कांग्रेस-JDS के 15 बागी विधायकों को जारी विधानसभा सत्र की कार्यवाही में भाग लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आज कुमारस्वामी सरकार के सामने विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने की बड़ी चुनौती रहेगी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पेश कर दिया है। राज्य में आज भी हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिल सकता है। कर्नाटक की सियासत में पल-पल के घटनाक्रम की ताजा तस्वीर जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:
Related Stories