1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘यह वोट ऑन अकाउंट नहीं बल्कि अकाउंट फॉर वोट था’

‘यह वोट ऑन अकाउंट नहीं बल्कि अकाउंट फॉर वोट था’

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2019 02:06 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 02:06 pm IST

पार्टी ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए घोषित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर कहा कि आखिर 500 रुपये प्रति माह से क्या होने वाला है।

‘यह वोट ऑन अकाउंट नहीं बल्कि अकाउंट फॉर वोट था’- India TV Hindi
‘यह वोट ऑन अकाउंट नहीं बल्कि अकाउंट फॉर वोट था’

नयी दिल्ली: सरकार की ओर शुक्रवार को पेश अंतरिम बजट को कांग्रेस ने ‘अकाउंट फॉर वोट (मत पाने के लिए अनुदान)’ करार देते हुए कहा कि घोषणाएं सिर्फ चुनाव को ध्यान में रखकर की गई हैं। पार्टी ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए घोषित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर कहा कि आखिर 500 रुपये प्रति माह से क्या होने वाला है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरिम वित्त मंत्री आपका धन्यवाद कि आपने कांग्रेस की इस घोषणा की नकल की है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों का है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह ‘वोट ऑन अकाउंट’ (लेखानुदान) नहीं बल्कि ‘अकाउंट फॉर वोट’ था।’’ लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि यह बजट पूरी तरह से चुनाव को ध्यान में रखकर लाया गया है।

पार्टी नेता शशि थरूर ने कहा, ‘‘आखिर मंत्री जी (पीयूष गोयल) किस दुनिया में रहते हैं। भला 500 रुपये प्रति माह से क्या होने वाला है?’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत