1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजस्थान में उपुचनाव के लिए वोटिंग शुरू, पहली बार उम्मीदवारों की तस्वीरों के साथ होगा EVM मशीनों का इस्तेमाल

राजस्थान में उपुचनाव के लिए वोटिंग शुरू, पहली बार उम्मीदवारों की तस्वीरों के साथ होगा EVM मशीनों का इस्तेमाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2018 09:00 pm IST,  Updated : Jan 29, 2018 08:23 am IST

पहली बार मतदान के लिए उम्मीदवारों की तस्वीरों के साथ ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलेगा...

voting- India TV Hindi
voting

जयपुर: अजमेर और अलवर की लोकसभा सीटों और मंडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। यहां 38 लाख योग्य मतदाता हैं और 41 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. करण सिंह यादव और बीजेपी के डा. जसवंत यादव, तो वहीं अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा और बीजेपी के रामस्वरूप और मांडलगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के शक्ति सिंह और कांग्रेस के विवेक धाकड़ के बीच सीधा मुकाबला चल रहा है।

पहली बार मतदान के लिए उम्मीदवारों की तस्वीरों के साथ ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल होगा। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने कहा, ‘‘समान नाम वाले अलग-अलग उम्मीदवारों को लेकर मतदाताओं में भ्रम से बचने के लिए पहली बार ईवीएम मशीनों पर उम्मीदवारों की तस्वीर लगाई जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि तीनों निर्वाचन क्षेत्र में 3802168 मतदाता हैं और उपचुनाव के लिए तैयारियों पूरी हो चुकी है। अलवर में 11 , अजमेर में 23 और मंडलगढ़ में आठ उम्मीदवार मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत