1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केंद्र सरकार ने आपदा राहत निधि के तौर पर केरल को 320 करोड़ से ज्यादा रुपये जारी किए

केंद्र सरकार ने आपदा राहत निधि के तौर पर केरल को 320 करोड़ से ज्यादा रुपये जारी किए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2018 06:52 am IST,  Updated : Aug 14, 2018 06:52 am IST

गृह मंत्रालय ने आज बताया कि केंद्र सरकार ने आपदा राहत निधि के तौर पर केरल को 2018-19 के दौरान 320 करोड़ से ज्यादा रुपये जारी किए हैं।

 Central Government releases more than Rs 320 crores to...- India TV Hindi
 Central Government releases more than Rs 320 crores to Kerala as disaster relief fund

नयी दिल्ली: गृह मंत्रालय ने आज बताया कि केंद्र सरकार ने आपदा राहत निधि के तौर पर केरल को 2018-19 के दौरान 320 करोड़ से ज्यादा रुपये जारी किए हैं। राज्य आपदा राहत निधि (एसडीआरएफ) में 2018-19 के लिए 214 करोड़ रुपये आवंटित किए गए जिसमें से केंद्र सरकार का अंश 160.50 करोड़ जबकि राज्य सरकार का अंश 53.50 करोड़ रुपये था। (राहुल ने राफेल पर PM को बहस की चुनौती दी, कहा- 'मोदी एक सेकेंड भी मेरे सवालों के आगे टिक नहीं पाएंगे' )

गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि राज्य महालेखाकार के मुताबिक एक अप्रैल को एसडीआरएफ के अकाउंट में 348.45 करोड़ रुपये थे। गृह मंत्रालय ने बताया कि 2018-19 में केंद्र ने अपने पहले अंश के तौर पर इस साल 20 जुलाई को 80.25 करोड़ रुपये जारी किए थे और राज्य का अंश 26.75 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा 2018-19 के लिए एसडीआरएफ की केंद्र सरकार की दूसरी किश्त 10 अगस्त को जारी की गई और यह राशि 80.25 करोड़ रुपये थी जबकि राज्य सरकार का अंश 26.75 करोड़ रुपये था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत