1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जताया प्रचंड जीत का विश्वास, कहा- BJP को मिलेंगी 282 से ज्यादा सीटें

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जताया प्रचंड जीत का विश्वास, कहा- BJP को मिलेंगी 282 से ज्यादा सीटें

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 02, 2019 02:58 pm IST,  Updated : Mar 02, 2019 02:58 pm IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 282 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Prakash javadekar- India TV Hindi
Prakash javadekar Image Source : TWITTER

जयपुर: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 282 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा,' पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 282 सीटें जीतीं थीं। हमें पूरा भरोसा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में यह संख्या इससे अधिक ही रहेगी।' 

उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार ही है जो आतंकवाद का मुकाबला कर सकती है और देश को मजबूत नेतृत्व दे सकती है। जावड़ेकर ने यहां पार्टी की 'कमल संदेश बाइक महारैली' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वह रैली में राजस्थान के पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी के साथ बाइक पर बैठे।

पार्टी राज्य भर में ये रैली आयोजित कर रही है। केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और अन्य नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर इन रैलियों में भाग लिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत