1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राष्ट्रीय समर स्मारक पर राजनीति कर रही कांग्रेस, राहुल नहीं जानते ‘शहीद’ की परिभाषा: किरेन रिजिजू

राष्ट्रीय समर स्मारक पर राजनीति कर रही कांग्रेस, राहुल नहीं जानते ‘शहीद’ की परिभाषा: किरेन रिजिजू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2019 07:37 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 07:37 pm IST

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कांग्रेस पर यहां राष्ट्रीय समर स्मारक के उद्घाटन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह राष्ट्रीय स्मारक पर विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही है।

Kiren Rijiju- India TV Hindi
Kiren Rijiju

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कांग्रेस पर यहां राष्ट्रीय समर स्मारक के उद्घाटन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह राष्ट्रीय स्मारक पर विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को इंडिया गेट परिसर में नवनिर्मित राष्ट्रीय समर संग्रहालय को राष्ट्र को समर्पित किया। 

रिजिजू ने आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ तथा अन्य अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को शहीद का दर्जा देने पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को ‘शहीद’ की परिभाषा नहीं पता। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने कहा कि पहली बार देश को एक पुलिस स्मारक बनने के एक साल के अंदर युद्ध स्मारक मिला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत