1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पी चिदंबरम का केंद्र सरकार पर हमला, किसानों को 2-2 हजार रुपये दिए जाने को बताया ‘वोट के लिए रिश्वत’ देना

पी चिदंबरम का केंद्र सरकार पर हमला, किसानों को 2-2 हजार रुपये दिए जाने को बताया ‘वोट के लिए रिश्वत’ देना

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 24, 2019 10:51 am IST,  Updated : Feb 24, 2019 10:51 am IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि निर्वाचन आयोग इसे रोक पाने में असफल है।

P Chidambaram- India TV Hindi
P Chidambaram Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत करीब एक करोड़ किसानों को दो-दो हजार रुपये का पहला इंस्टॉलमेंट दिए जाने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को इसकी आलोचना करते हुए योजना को ‘वोट के लिए रिश्वत’ बताया। चिदंबरम ने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि निर्वाचन आयोग इसे रोक पाने में असफल है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 75,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना का शुभारंभ करने वाले हैं। आज वह एक करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2,000 रुपये की पहली किस्त डालेंगे।

चिदंबरम ने ट्वीट किया है, ‘‘आज ‘वोट के लिए नकदी’ दिवस है। भाजपा सरकार वोट के लिए अधिकारिक रूप से प्रत्येक कृषक परिवार को 2,000 रुपये का रिश्वत देगी।’’ पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि यह धन खेती करने वाले किसानों और जमीन के मालिकों को भी मिलेगा।

उन्होंने लिखा है, ‘‘लोकतंत्र में ‘वोट के लिए रिश्वत’ से ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं है। सबसे शर्मनाक यह है कि निर्वाचन आयोग ‘वोट के लिए रिश्वत’ को रोकने में असफल नहीं है।’’ कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत अगले दो-तीन दिन में और एक करोड़ किसानों को लाभ दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत