1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जेटली पर चिदंबरम का तंज, कहा- ‘मोदी के रहते BJP को किसी की सलाह की क्या जरूरत’

जेटली पर चिदंबरम का तंज, कहा- ‘मोदी के रहते BJP को किसी की सलाह की क्या जरूरत’

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2019 12:19 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 12:19 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने तंज कसा और कहा कि भाजपा को किसी के सलाह की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास नरेंद्र मोदी हैं।

P chidambaram taunts on arun Jaitley (File Photo)- India TV Hindi
P chidambaram taunts on arun Jaitley (File Photo) Image Source : PTI

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डी एस हुड्डा को कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा पर दृष्टि पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली के हमले पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने तंज कसा और कहा कि भाजपा को किसी के सलाह की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास नरेंद्र मोदी हैं।

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जेटली जी ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) हुड्डा से राष्ट्रीय सुरक्षा पर सलाह देने के आग्रह को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पर उन्हें यह भी कहना चाहिए था कि भाजपा को किसी सलाह की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास मोदी जी हैं।''

चिदंबरम ने कहा, "भाजपा को आरबीआई का नेतृत्व करने के लिए रघुराम राजन जैसे व्यक्ति की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास मोदी जी हैं। भाजपा को राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास मोदी जी हैं। असल में भाजपा को कैबिनेट की जरूरत नहीं क्योंकि उसके पास मोदी हैं।"

दरअसल, जेटली ने शुक्रवार को कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा था कि हुड्डा की सेवा लेने के कदम से यह संकेत मिलता है कि कांग्रेस पार्टी देर से ही सही, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने की बात मान रही है। गौरतलब है कि हुड्डा सर्जिकल स्ट्राइक के समय सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख थे और इस अभियान की निगरानी कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत