1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की नई अध्यक्ष? राहुल गांधी अमेरिका रवाना

प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की नई अध्यक्ष? राहुल गांधी अमेरिका रवाना

 Reported By: IANS
 Published : Jul 19, 2019 09:08 am IST,  Updated : Jul 19, 2019 09:08 am IST

पुराने कांग्रेसियों की पहली पसंद अब प्रियंका गांधी हैं जबकि राहुल गांधी इस जिद पर अड़े हैं कि नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। परिवार के बाहर से पार्टी के शीर्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट शायद पसंद हो सकते हैं। 

प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की नई अध्यक्ष? राहुल गांधी अमेरिका रवाना- India TV Hindi
प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की नई अध्यक्ष? राहुल गांधी अमेरिका रवाना

नई दिल्ली: कांग्रेस में पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए प्रियंका गांधी को पार्टी की बागडोर सौंपने की मांग उठने लगी है लेकिन नेतृत्व का संकट जल्द समाप्त होता नहीं दिख रहा है क्योंकि पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी को पार्टी की कमान संभालने के लिए मनाने में विफल होने पर पुराने कांग्रेसी अब प्रियंका का नाम ले रहे हैं। 

Related Stories

पुराने कांग्रेसियों की पहली पसंद अब प्रियंका गांधी हैं जबकि राहुल गांधी इस जिद पर अड़े हैं कि नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। परिवार के बाहर से पार्टी के शीर्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट शायद पसंद हो सकते हैं। 

हालांकि प्रियंका गांधी की ओर से राजनीति में बड़ी भूमिका को लेकर कोई संकेत नहीं है। सिवा यह कि उन्होंने गुरुवार को नेल्सन मंडेला को याद करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि 'अंकल नेल्सन' ने कैसे उन्हें कहा था कि उनको पहले ही राजनीति में आ जाना चाहिए। 

उन्होंने मंडेला के 101वीं जयंती पर ट्वीट करके कहा, "दुनिया को नेल्सन मंडेला जैसे शख्स की कमी आज भी खलती है। उनका जीवन सत्य, प्यार और स्वतंत्रता का प्रमाण है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत