1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अखिलेश की विकास रथ यात्रा 3 नवंबर की शाम को कानपुर में, स्वागत की तैयारियां

अखिलेश की विकास रथ यात्रा 3 नवंबर की शाम को कानपुर में, स्वागत की तैयारियां

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 27, 2016 04:50 pm IST,  Updated : Oct 27, 2016 04:53 pm IST

कानपुर: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी विकास रथ यात्रा 3 नवंबर की रात को कानपुर पहुंचेगी और चार नवंबर की सुबह यहां से कन्नौज रवाना होगी। इसके लिए समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने

akhilesh rath yatra- India TV Hindi
akhilesh rath yatra

कानपुर: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी विकास रथ यात्रा 3 नवंबर की रात को कानपुर पहुंचेगी और चार नवंबर की सुबह यहां से कन्नौज रवाना होगी। इसके लिए समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास रथ यात्रा को तीन नवंबर को लेकर लखनऊ से रवाना होंगे। उन्नाव होते हुये यह रथ यात्रा देर शाम कानपुर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री संभवत: यहां रात को सर्किट हाउस में रूक सकते है और फिर सुबह वह यहां से कन्नौज की ओर रवाना हो सकते है। मुख्यमंत्री को कानपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का एक कार्यक्रम भी रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इस रथ यात्रा का स्वागत कानपुर में कई स्थानों पर किया जायेगा और शहर में कई स्वागत द्वार बनाये जायेंगे। उनसे पूछा गया कि इस यात्रा में क्या समाजवादी पार्टी के दूसरा गुट भी शामिल होगा इस पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में कोई गुट नहीं है और समाजवादी पार्टी पूरी तरह से एक है।

उधर, जिला प्रशासन ने भी जिन यात्रों से विकास रथ यात्रा निकलेंगी उस यात्रा का मार्ग और सड़के ठीक करने के निर्देश दिये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत